
पटना: पार्किंग पर विवाद के बाद दबंगों ने पांच लोगों को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने घर-गाड़ियों को फूंका
AajTak
बिहार की राजधानी पटना में पार्किंग विवाद को लेकर दबंग ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गोली मार दी. इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन की हालत गंभीर है. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया और वो उन्हें भी जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे थे.
बिहार की राजधानी पटना में पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने भयानक झगड़े का रूप ले लिया जिसके बाद पांच लोगों को गोली मार दी गई. इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.
पटना सिटी के जेठुली इलाके में पार्किंग को लेकर गोलीबारी होने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और गाड़ियों में आग लगा दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामने करना पड़ा और भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके में भारी फोर्स की तैनाती की गई है.
क्या है पूरा मामला
इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने बताया कि जेठुली में उमेश राय नाम का एक दबंग व्यक्ति रहता है जिसका काम लोगों की जमीन हड़प कर गलत तरीके से पैसा कमाना है. उसके कई राजनीतिक पार्टियों से भी अच्छे संबंध हैं. उसी से पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर झड़प हो गई. मृतक के परिजनों का जहां पार्किंग स्थल है, वहीं पर उमेश राय अपने ट्रैक्टर से गिट्टी गिरा रहे थे, जिसके कारण पार्किंग स्थल का रास्ता ब्लॉक हो गया और गाड़ी निकालने को लेकर विवाद शुरू हो गया.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










