पटना: नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित
AajTak
विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार की पहल पर इस बैठक का आय़ोजन किया जाना था. इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई दलों के नेता शामिल होने जा रहे थे.
पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. पहले इसका आयोजन 12 जून को किया जाना था, लेकिन अब किन्हीं कारणों से इसे स्थगित करने का फैसला किया गया है. बताया गया है कि बैठक का आयोजन अब 23 जून को किया जा सकता है. दरअसल, विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार की पहल पर इस बैठक का आय़ोजन किया जाना था. इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई दलों के नेता शामिल होने जा रहे थे.
बिहार सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को बढ़ावा देने के अपने एजेंडे को लेकर बीते एक महीने से देश भर में विपक्षी दलों से मिल रहे थे. अपने दौरों में नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेताओं के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, राष्ट्रीय लोकदल नेता जयंत चौधरी, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता मौलाना बदरुद्दीन अजमल समेत सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले के नेताओं के साथ मुलाकात की थी.
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं हो रहे थे शामिल
बता दें कि विपक्षी दलों की इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के शामिल न होने की पुष्टि पहले हो गई थी. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की थी. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं और 12 जून तक उनके देश में वापस लौटने का कार्यक्रम नहीं है. इस मामले में नीतीश कुमार से पहले ही राहुल गांधी की बातचीत हो चुकी थी. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी की तरफ से किसी बड़े राज्य के मुख्यमंत्री और सीनियर लीडर ही 12 जून की बैठक में शामिल होंगे.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










