
पटनाः तेज प्रताप ने अयांश से की मुलाकात, इलाज के लिए चाहिए 16 करोड़, लगाई मदद की गुहार
AajTak
अयांश के पिता आलोक कुमार सिंह और माता नेहा सिंह से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार से अपील की कि वह अयांश की मदद करने के लिए सामने आए.
बिहार की राजधानी पटना निवासी 10 महीने का बच्चा अयांश सिंह जो स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है और जिस के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये के एक इंजेक्शन की जरूरत है, उसके परिवार से रविवार शाम राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेज प्रताप यादव ने मुलाकात की. बिहार का बेटा है आयांश, कुछ नहीं होने देंगे उसे।आज आयांश के माता-पिता से मिलकर उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद किया। चुकी बिहार में डबल इंजन की सरकार है इसलिए @RJDforIndia के तरफ़ मैं बिहार के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री जी से आयांश की इलाज में सहायता की माँग करता हूँ। pic.twitter.com/C0jBRJmSEe
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








