
पंजाब से 30 और हरियाणा-गुजरात से 33-33... अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए प्लेन में किस राज्य के कितने लोग
AajTak
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है.
अवैध प्रवासी भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिका का मिलिट्री विमान आ गया है. ये विमान पंजाब के अमृतसर में गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. अमेरिकी सैन्य विमान C-17 में 13 बच्चों समेत 104 अवैध अप्रवासी सवार थे. इनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं.
जानकारी के मुताबिक, विमान में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, यूपी से 3 और चंडीगढ़ से 2 नागरिक हैं.
अमेरिका से भारतीयों का ये पहला निर्वासन
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है.
इससे पहले अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ने सैन एंटोनियो, टेक्सास से उड़ान भरी थी. आज यह विमान दोपहर 1.59 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. अमेरिकी दूतावास का एक प्रतिनिधि भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहा.
सूत्रों के अनुसार, वापस भेजे गए अधिकांश लोगों को अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर पकड़ा गया है. हालांकि, यह लोग भारत में अपराधी नहीं हैं. इन लोगों ने देश छोड़ने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया. हालांकि, आरोप है कि उन्होंने अवैध डंकी रूट के जरिए अमेरिका में एंट्री करने की कोशिश की.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









