
पंजाब: सत्र की अनुमति देने से पहले गवर्नर ने मांगी डिटेल, CM बोले- अब राज्यपाल कहेंगे स्पीच भी अप्रूव करा लें
AajTak
पंजाब में राज्यपाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. दरअसल, भगवंत मान कैबिनेट ने बहुमत परीक्षण के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था. उसके बाद मान कैबिनेट ने फिर 27 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी दी है.
पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर बीजेपी और AAP में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. अब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 27 सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले विधायी कार्यों की जानकारी मांग ली है. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल के इस आदेश पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल की मंजूरी एक औपरचारिकता होती है. 75 साल में आज तक किसी राज्यपाल ने इस तरह जानकारी नहीं मांगी है.
बता दें कि पंजाब में राज्यपाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. दरअसल, भगवंत मान कैबिनेट ने बहुमत परीक्षण के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था. उसके बाद मान कैबिनेट ने फिर 27 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी दी है. अब राज्यपाल ने AAP सरकार से विधानसभा सत्र बुलाए जाने की पूरी जानकारी मांग ली है. इसी बात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताई है.
अब तक किसी ने विधायी कार्यों की सूची नहीं मांगी
सीएम मान ने शुक्रवार रात ट्वीट किया और कहा- विधानमंडल के किसी भी सत्र से पहले राज्यपाल की सहमति एक औपचारिकता होती है. 75 वर्षों में किसी भी राज्यपाल ने सत्र बुलाने से पहले विधायी कार्यों की सूची नहीं मांगी. विधायी कार्य BAC और स्पीकर द्वारा तय किया जाता है. आगे से सरकार सभी भाषणों के लिए भी उनसे अनुमोदित करने के लिए कहेगी. यह तो ज्यादा हो गया है.
AAP विधायकों ने निकाला था विरोध मार्च
इससे पहले राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द किए जाने पर आम आदमी पार्टी सरकार ने विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी. पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के कदम को चुनौती देने के लिए 27 सितंबर को विधानसभा सत्र आयोजित करने का फैसला किया है. इसके साथ ही AAP विधायकों ने विरोध मार्च निकाला था. विधायक तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था- 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' और 'ऑपरेशन लोटस मुर्दाबाद.' उन्होंने कथित रूप से हाथ मिलाने के लिए कांग्रेस और भाजपा पर हमला किया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









