
पंजाब: शादी में गैंगवार... विवाह घर में सात फेरे की चल रही थी तैयारी और तड़ातड़ चलने लगीं गोलियां, 2 की मौत
AajTak
पंजाब के लुधियाना में एक शादी समारोह में गैंगवार हो गया. जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई. जिससे शादी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
पंजाब के लुधियाना में शनिवार को देर रात शादी समारोह में गैंगवार हो गया. जिसके बाद दोनों गैंग के लोगों ने फायरिंग कर दी और 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. जिन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद शादी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.
बताया जाता है कि शनिवार को लुधियाना के पखोवाल रोड पर एक शादी थी. जिसमें दो गैंग के लोग भी पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ग्रुपों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
यह भी पढ़ें: लुधियाना एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, पाक-ISI से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, लॉरेंस गैंग और सलमान खान के घर फायरिंग केस से है कनेक्शन
हालांकि अभी फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि एक शादी-समारोह में दो गैंग के बीच हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. मैरिज हॉल में बर्तन धोने का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच पार्टी चल रही थी और सात फेरे की तैयारी चल रही थी. तभी फायरिंग शुरू हो गई.
फायरिंग से समारोह में अफरातफरी मच गई. मेरे साथ काम करने वाले अन्य लोगों ने मुझे बताया तो मैं भी बाहर आया और देखा कि दो लोगों की मौत हो चुकी थी. मैरिज हॉल के अंदर रखे एक सोफे पर खून के छींटे पड़े थे. घटना के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










