
पंजाब में साजिश, राजस्थान-हरियाणा के शूटर, दिल्ली तक तलाश... गोगामेड़ी मर्डर केस का 4 राज्यों से कनेक्शन
AajTak
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े हमलावरों ने अंजाम दिया. शूटरों की पहचान रोहित राठौर और नितिन फौजी के रूप में हुई है. दोनों फरार हैं.
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गुरुवार को हनुमानगढ़ में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को करीब 72 घंटे से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन अभी तक दोनों शूटर गिरफ्त से बाहर हैं. इनकी तलाश हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और मध्यप्रदेश तक चल रही है. हालांकि, राजस्थान पुलिस ने गुरुवार को अर्जुन माली नाम के युवक को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि इसी ने दोनों शूटरों को जयपुर से भागने में मदद की थी.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में चार राज्यों का कनेक्शन सामने आया है. गोगामेड़ी की हत्या मंगलवार को जयपुर (राजस्थान) में उनके घर में हुई थी. जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश पंजाब के बठिंडा जेल में रची गई. वहीं, हरियाणा के शूटर नितिन फौजी ने रोहित गोदारा (राजस्थान) के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया. जबकि शूटर जयपुर से हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाली बस में बैठकर फरार हुए थे. राजस्थान पुलिस दोनों शूटरों की तलाश राजस्थान, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एमपी तक छापेमारी कर रही है.
जयपुर से 500KM दूर बठिंडा जेल में रची गई साजिश
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश जयपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर पंजाब की बठिंडा सेंट्रल जेल में रची गई थी. पंजाब पुलिस ने उनकी हत्या की आशंका जताते हुए मार्च में राजस्थान पुलिस को इनपुट भेजकर अलर्ट किया था. पंजाब पुलिस ने मार्च में राजस्थान पुलिस को एक औपचारिक पत्र भी लिखा था.
पंजाब पुलिस के पत्र में बताया गया है कि बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रच रहा है. उसने वारदात के लिए एके-47 का इंतजाम किया था.
जयपुर में हत्या, हरियाणा-राजस्थान के शूटर

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








