
पंजाब में वर्चस्व की जंग में कैप्टन को पहली शिकस्त! पटियाला के मेयर चुनाव में समर्थक उम्मीदवार की हार
AajTak
पटियाला नगर निगम में 40 पार्षदों ने संजीव शर्मा बिट्टू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी. मेयर संजीव शर्मा ने इसे स्वीकार कर लिया था. लेकिन संजीव शर्मा को इसमें हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान संजीव शर्मा को 60 में से सिर्फ 25 वोट मिले.
पंजाब में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, अमरिंदर सिंह के गढ़ यानी पटियाला में उनके करीबी मेयर संजीव शर्मा बिट्टू अविश्वास प्रस्ताव में हार गए. अमरिंदर सिंह ने संजीव शर्मा बिट्टू को जिताने के लिए पूरा जोर लगाया था. यहां तक कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अमरिंदर सिंह ने बिट्टू के समर्थन में वोट भी डाला था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









