
पंजाब में जिम ट्रेनर हत्याकांड... हिमाचल के कांगड़ा से चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद
AajTak
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने चार कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध पंजाब में जिम ट्रेनर की हत्या से है. पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इन आरोपियों को मैक्लोडगंज से पकड़ा गया. इनके पास से हथियार और हत्या में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है.
पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर पंजाब के एक जिम ट्रेनर की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है.
एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधी हरप्रीत हैप्पो गिरोह के सदस्य हैं, जिनका संबंध 31 जनवरी 2025 को पंजाब में हुए 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह नामक जिम ट्रेनर की हत्या से है. हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे और खुद को छिपाने के लिए हिमाचल पहुंचे थे.
पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में छिपे हुए हैं. इसके बाद, कांगड़ा पुलिस की एक टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा और चारों आरोपियों को बिना किसी विरोध के गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: UP: संपत्ति विवाद में हथौड़े मारकर की दादी और चाची की हत्या... फिर थाने जाकर खुद किया सरेंडर
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की हैं. इसके अलावा, हत्या और फरारी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी धर्मशाला के पास से बरामद किया गया.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हरप्रीत हैप्पो गैंग के विदेशी सरगनाओं के निर्देश पर पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस अब इस मामले में स्थानीय नेटवर्क और संगठित अपराध से इनके संबंधों की जांच कर रही है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








