
पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन बनाएगा हिंदुजा ग्रुप, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से मिलकर जताई इच्छा
AajTak
हिंदुजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से मिला. इस दौरान सरकार की नीतियों की सराहना और मुख्यमंत्री से उम्मीदें जताईं. कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वीकृत की गई पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति (PEVP-2022) दूषित हो रहे वातावरण को बचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनाई गई है.
पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के चलते हिंदुजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से मिला. इस दौरान कैबिनेट मंत्री को कंपनी के उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाई गई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को देखते हुए कंपनी राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के तहत मिनी बस बनाना चाहती है. साथ ही सरकार के साथ हिस्सेदारी करके राज्य में ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खोलने के लिए तैयार है.
प्रतिनिधिमंडल में एस. के. चढ्ढा सीनियर एडवाईजर हिंदुजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडलग्रुप, पीयूष जोनल हैड अशोक लेलैंड, अमन खन्ना बिजनस हेड माइंड स्पेस, नरेश अरोड़ा जोनल मैनेजर इंडसइंड बैंक और सचिन निझावन चीफ कमर्शियल ऑफिसर स्विच मोबिलिटी शामिल थे.
पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उद्देश्य
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वीकृत की गई पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति दूषित हो रहे वातावरण को बचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनाई गई है. इस नीति के तहत वाहनों के प्रदूषण को घटाने, बुनियादी ढांचे का निर्माण, रोजगार के अवसर देने व पंजाब को इलेक्ट्रिक वाहनों, पुर्जों और बैटरियों के निर्माण के लिए एक पसन्दीदा स्थान बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से उम्मीदें
हिंदुजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडलग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीति की शुरुआत करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की और कहा कि उनको मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं. मुख्यमंत्री को राज्य की बेहतरी के लिए दृढ़ इरादे के साथ काम करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उद्यमी, मेहनती और समर्पित लोगों की धरती है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









