
पंजाब: भगवंत मान सरकार को झटका, घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर हाईकोर्ट की रोक
AajTak
पंजाब सरकार की घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. दरअसल, पंजाब सरकार पर आरोप है कि वह घर-घर राशन पहुंचाने के नाम पर एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाना चाहती है. बता दें, पंजाब में करीब 17000 उचित मूल्य की दुकानें हैं जो राज्य सरकार की घर-घर राशन योजना पहुंचाने की योजना के बाद बंद हो जाएंगी.
पंजाब सरकार की अक्टूबर माह से शुरू होने जा रही बहुआयामी घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को झटका लगा है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकारी राशन की दुकानें चलाने वाले 'डिपो होल्डर एसोसिएशन' की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है. आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप है कि वह घर-घर राशन पहुंचाने के नाम पर एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाना चाहती है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 28 सितंबर तक जवाब मांगा है.
याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कोर्ट को बताया था कि वे काफी अरसे से लाभार्थियों को राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं. लेकिन अब सरकार ने यह काम एक निजी कंपनी को सौंपने का फैसला किया है जो उनको मान्य नहीं. याचिका में कहा गया कि सरकार ने एक निजी कंपनी के जरिए आटा पिसवा कर उसे घर-घर पहुंचाने की योजना बनाई है जो संविधान में मौजूद प्रावधानों के खिलाफ है.
याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, भारत सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के जरिए ही राशन पहुंचाने की व्यवस्था की है. लेकिन पंजाब सरकार ने यह कार्य निजी कंपनियों के सुपुर्द करने का फैसला किया है. याचिकाकर्ताओं ने पंजाब सरकार की योजना को रद्द करने की मांग करते हुए सरकार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से छेड़छाड़ न करने की हिदायत देने की गुहार भी लगाई है.
बता दें, पंजाब में करीब 17000 उचित मूल्य की दुकानें हैं जो राज्य सरकार की घर-घर राशन योजना पहुंचाने की योजना के बाद बंद हो जाएंगी.
अक्टूबर से लागू होनी थी योजना दरअसल, पंजाब सरकार यह योजना एक अक्तूबर से सूबे में लागू करने जा रही थी. इस योजना के तहत राशन का वितरण तिमाही की जगह महीनेवार किया जाना था. यह भी तय किया गया था कि सरकार अब लाभपात्रों को गेहूं के स्थान पर आटा देगी और इसकी होम डिलीवरी भी की जाएगी. इसके लिए सरकार ने सूबे को आठ जोन में बांटा था. लेकिन फिलहाल कोर्ट ने इस योजना पर विराम लगा दिया है.
सरकार को मिल रही थीं शिकायतें गौरतलब है कि सरकार को राशन वितरण संबंधी कई शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें समय पर राशन ना मिलना, राशन के लिए वितरित की जाने वाली गेहूं में मिलावट और घटिया अनाज मिलने की शिकायतें खास हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










