
पंजाब: फरीदकोट में अधिकारियों ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, कहा- जरूरी है हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा
AajTak
पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि बुधवार को DCPU की एक टीम ने 16 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह को रोक दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बाल संरक्षण कानूनों को सख्ती से पालन जरूरी है.
फरीदकोट के एक गांव में जिला बाल संरक्षण यूनिट (DCPU) की एक टीम ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का बाल विवाह होने से बचाने में सफलता हासिल की है.
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने अधिकारियों और हितधारकों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बाल संरक्षण कानूनों को सख्ती से पालन जरूरी है.
बलजीत कौर ने कहा कि ये हस्तक्षेप किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत किया गया था.
संगरूर गांव से बचाई गई नाबालिग को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे परामर्श दिया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए. इसके बाद लड़की के माता-पिता द्वारा उसकी सुरक्षा, शिक्षा और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन देने के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.
'सिस्टम को बनाना होगा मजबूत'
बच्चे के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए नियमित रूप से कार्रवाई और निगरानी की जाएगी. पंजाब सरकार की बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कौर ने कहा कि जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम और कानूनों के प्रभावी प्रवर्तन के लिए सिस्टम को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हर बच्चा सुरक्षित और उज्ज्वल बचपन का आनंद ले सके.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









