
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीकों से विदेश भेजने वाला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
AajTak
पंजाब में पुलिस ने एक ऐसे ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है जो लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका और अन्य देशों में भेजता था. आरोपी की पहचान अनिल बत्रा के रूप में हुई है, जो हाल ही में अमेरिका से निर्वासित किए गए एक व्यक्ति के अवैध इमिग्रेशन की प्रक्रिया में शामिल था. यह कार्रवाई एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है.
पंजाब में अवैध इमिग्रेशन रैकेट पर शिकंजा कसते हुए एनआरआई मामलों की विंग ने पटियाला से एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अनिल बत्रा के रूप में हुई है, जो हाल ही में अमेरिका से निर्वासित किए गए एक व्यक्ति के अवैध इमिग्रेशन की प्रक्रिया में शामिल था. यह कार्रवाई एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है.
गौरतलब है कि 5 फरवरी को अमेरिकी सैन्य विमान के जरिए 104 भारतीय नागरिकों को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारा गया था, जिन्हें अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के बाद वापस भेज दिया गया था. इसी क्रम में शनिवार रात एक और विमान 119 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचने वाला है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक अवैध इमिग्रेशन के मामलों में 10 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और पंजाब पुलिस ने इन मामलों की जांच के लिए डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर एक चार सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. टीम की अगुवाई एडिशनल डीजीपी (एनआरआई मामलों) प्रवीण सिन्हा कर रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि अनिल बत्रा को पटियाला में उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया. वह मूल रूप से कुरुक्षेत्र के शांति नगर का निवासी है. उसके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट और अन्य धाराओं के तहत 8 फरवरी को केस दर्ज किया गया था.
बत्रा पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को वीजा और टिकट उपलब्ध कराकर अमेरिका पहुंचाने की साजिश रची. पीड़ित ने पहले दक्षिण अमेरिका के देशों (ब्राजील, कोलंबिया) के जरिए मध्य अमेरिका (पनामा, कोस्टा रिका, निकारागुआ, होंडुरास, ग्वाटेमाला, मैक्सिको) तक का सफर तय किया और बाद में तस्करों और दलालों की मदद से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश किया था.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










