
पंजाब: पत्नी को चल गया AAP नेता के अवैध संबंध का पता, पति ने प्रेमिका संग मिलकर करा दी हत्या
AajTak
पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनोख मित्तल ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका और चार सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनोख मित्तल ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका और चार सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है.
शनिवार को अनोख मित्तल की पत्नी 33 वर्षीय लिप्सी मित्तल की हत्या कर दी गई थी. पहले अनोख ने पुलिस को बताया कि जब वह और उसकी पत्नी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर होटल में डिनर करके लौट रहे थे, तब लुटेरों ने उन पर हमला किया और उनकी कार लूट ली.
पति ही निकला मुख्य आरोपी हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि लिप्सी की हत्या के पीछे खुद उनके पति का हाथ था. पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि अनोख मित्तल (35), AAP का नेता और बिजनेसमैन भी है, उसी ने अपनी 24 वर्षीय प्रेमिका के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया.
पत्नी को रास्ते से हटाने की रची साजिश पुलिस के मुताबिक, लिप्सी को अपने पति के अवैध संबंधों का पता चल गया था, जिसके बाद अनोख ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इस काम के लिए उसने सुपारी किलर्स को 2.5 लाख रुपये देने की बात कही, जिसमें 50,000 रुपये एडवांस दिए गए थे.
ये हुए गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका और चार सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम अमृतपाल सिंह उर्फ बल्ली (26), गुरदीप सिंह उर्फ मन्नी (25), सोनू सिंह (24), सागरदीप सिंह उर्फ तेजी (30) हैं. इनमें से अमृतपाल, गुरदीप और सोनू नंदपुर गांव के रहने वाले हैं, जबकि सागरदीप धनदारी कलां का निवासी है.
गिरोह का सरगना फरार पुलिस के अनुसार, सुपारी किलर्स के गैंग का मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अब भी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










