
पंजाब: जगरांव में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की बात आई सामने
AajTak
जगरांव के हरि सिंह अस्पताल रोड पर 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश में हुए झगड़े के दौरान युवक ने रिवॉल्वर से तेजपाल के सीने पर गोली चलाई. साथी उसे अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
जगरांव के हरि सिंह अस्पताल रोड पर 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश में हुए झगड़े के दौरान युवक ने रिवॉल्वर से तेजपाल के सीने पर गोली चलाई. साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
जगरांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई. हरि सिंह अस्पताल रोड पर एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल सिंह के रूप में हुई है, जो बेट इलाके के गांव गिद्दड़विंडी का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, तेजपाल अपने दो दोस्तों के साथ हरि सिंह रोड स्थित एक फैक्ट्री के पास जा रहा था.
कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
इसी दौरान वहां पुराने विवाद को लेकर दूसरा गुट पहुंच गया. दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हुई. देखते ही देखते मामला झगड़े में बदल गया. इसी बीच एक युवक ने रिवॉल्वर निकालकर तेजपाल के सीने पर गोली दाग दी. गोली लगते ही तेजपाल जमीन पर गिर पड़ा और उसके कपड़े खून से लाल हो गए.
तेजपाल के साथी तुरंत उसे गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आरोपी की तलाश में दबिश भी दी जा रही है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










