
पंजाब के CM भगवंत मान की सेहत में सुधार, लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
AajTak
पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहत कार्यों पर चर्चा के लिए 5 सितंबर को निर्धारित कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री मान के बीमार होने के कारण स्थगित कर दिया गया.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री मान की हेल्थ बुलेटिन में बताया कि उनकी तबीयत पहले के मुकाबले काफी अच्छी है और ब्लडप्रेशर पैरामीटर में सुधार हो रहा है. वह अब भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव और स्लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कई दिनों से अस्वस्थ थे. पहले उन्हें वायरल फीवर और इनडाइजेशन की समस्या थी, जिसके लिए वह घर पर ही दवाएं ले रहे थे. लेकिन 5 सितंबर को दिक्कत बढ़ने पर उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में एडमिट
पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहत कार्यों पर चर्चा के लिए 5 सितंबर को निर्धारित कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री मान के बीमार होने के कारण स्थगित कर दिया गया. बता दें कि पंजाब 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. राज्य में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत की खबर के बाद, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की. पहले उन्हें सीएम मान के साथ ही कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाना था, लेकिन उनकी अस्वस्थता के कारण केजरीवाल अकेले ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में गए और जायजा लिया.
पिछले दो हफ्तों में, भगवंत मान ने नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने मंगलवार को नाव से फिरोजपुर जिले के गट्टी राजो का दौरा किया था. वह अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








