
पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, पुल से नाले में गिरी बस, 5 की मौत, 26 घायल
AajTak
पंजाब के फरीदकोट-कोटकपूरा रोड पर मंगलवार सुबह मुक्तसर से अमृतसर जा रही बस ट्रक से टकराने के बाद 10 फीट ऊंचे पुल से नाले में गिर गई. हादसे में 5 लोगों की मौत और 26 यात्री घायल हो गए. गंभीर घायलों को अमृतसर रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. 36 यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर 10 फीट ऊंचे पुल से नीचे नाले में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है. जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, यह भीषण दुर्घटना फरीदकोट-कोटकपूरा रोड पर सुबह करीब 8 बजे हुई. मुक्तसर से अमृतसर जा रही बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने के कारण पुल से नीचे नाले में जा गिरी. हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.
ये भी पढ़ें- पंजाब के फरीदकोट में बस हादसा: नाले में गिरी बस, 4 यात्रियों के मौत की आशंका
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने घायलों का जाना हालचाल
क्रेन और रस्सियों की मदद से नाले में गिरी बस से घायलों को निकाला गया. पंजाब पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक और ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की भी पड़ताल की जाएगी. वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी और इस हादसे के पीछे की वास्तविक वजहों की जांच होगी.
5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






