
पंजाब और तमिलनाडु सरकारें अपने राज्यपालों से नाखुश क्यों हैं ?: दिन भर
AajTak
पंजाब और तमिलनाडु सरकार अपने गवर्नरों की शिकायत लेकर क्यों पहुंची सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली में हुई भारत-अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की मुलाकात में क्या तय हुआ, दिल्ली के प्रदूषण में कल रात हुई बारिश ने जो राहत दी है वो कब तक टिकेगी और देश को दिवाली के मौके पर महात्मा गांधी ने क्या संदेश दिया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
राज्य की एलेक्टेड सरकार और राज्य के गवर्नर के बीच तनातनी होना, ये मामला सुनते ही लगता है कि खबर दिल्ली से आई होगी. लेकिन ये हाल सिर्फ देश की राजधानी का नहीं है. कतार में नए- नए शामिल हुए हैं पंजाब और तमिलनाडु. दोनों ही राज्यों में तनातनी के ये मामले सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. सुनवाई में सबसे पहले बात हुई तमिलनाडु की. इसके बाद पंजाब के मुद्दे पर सुनवाई चली. राज्य सरकारों ने याचिकाएं लगाई हैं कि गवर्नर लंबे समय से पेंडिंग बिलों पर साइन नहीं कर रहे. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ये आरोप बनवारी लाल पुरोहित पर लगाए, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार ने आरएन रवि को घेरा, सुनिए 'दिन भर' में.
अमेरिका भारत का 2+2=11
भारत और अमेरिका के बीच आज 5वीं टू प्लस टू मिनिस्टर लेवल की मीटिंग दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई. अमेरिकी डेलिगेट्स का नेतृत्व अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने किया. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे. राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिका के बाइलेट्रल रिलेशन को सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया.
इस मीटिंग में दोनों देश ने डिफ़ेंस इंडस्ट्री और वर्ल्ड रिलेशन में अपनी स्ट्रेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की बात कही. ख़ास तौर पर इंडो-पेसफ़िक रीज़न के ऊपर दोनों देश के काउंटरपार्टस ने बातचीत की. विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया गया. विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नासा और इसरो के बीच बढ़ती साझेदारी के बारे में बताया साथ ही साथ कनाडा के साथ शुरु हुए हालिया विवाद पर भारत के स्टेंड को अमेरिका के सामने रखा.
अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा कि समय की मांग यही है कि दुनिया के दो सबसे बड़े डेमोक्रेटिक देश अपने लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर काम करें. आज की इस मीटिंग के इम्पॉर्टेंट प्वाइंट्स को, सुनिए 'दिन भर' में.
बारिश से बात कब तक बनेगी?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









