
पंजाब उपचुनाव: AAP ने चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गिद्दरबाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट
AajTak
पंजाब की जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. आप ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की सीट गिद्दरबाहा पर हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिया है.
पंजाब की जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें डेरा बाबा नानक, गिद्दरबाहा, बरनाला और चब्बेवाल सीटें शामिल हैं. 2022 में इन सीटों पर जो विधायक चुने गए थे, वो सभी 2024 के चुनाव में सांसद चुन लिए गए हैं. इन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.
आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल, चब्बेवाल से इशान चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है. AAP ने उपचुनाव के लिए सबसे पहले उम्मीदवार उतारे हैं. हालांकि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी प्रत्याशियों के मंथन में जुटी हुई हैं.
इन विधायकों ने दिया था इस्तीफा
जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें डेरा बाबा नानक सीट कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा के इस्तीफे से खाली हुई है. वो गुरदासपुर से लोकसभा सांसद चुने गए हैं. चब्बेवाल सीट आम आदमी पार्टी के डॉ. राज कुमार विधायक थे, वो होशियारपुर से सांसद चुने गए. गिद्दरबाहा सीट पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की थी, वो लुधियाना से सांसद चुने गए. बरनाला सीट गुरमीत सिंह मीत हायर के इस्तीफे से खाली हुई है, वो संगरूर से सांसद चुने गए हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










