
पंजाब: अवैध खनन और ड्रग्स के मामले में ED का एक्शन, 13 ठिकानों पर छापे के दौरान 3.5 करोड़ रुपये जब्त
AajTak
पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने करीब 3.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. सूत्रों ने बताया कि रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों की तलाशी ली जा रही है. यह मामला ड्रग माफिया जगदीश सिंह उर्फ भोला से जुड़ा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को अवैध खनन और मादक पदार्थों से जुड़े धन शोधन मामले में पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें मुख्य आरोपी जगदीश सिंह उर्फ भोला का नाम शामिल है. यह जानकारी ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को दी.
पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने करीब 3.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. सूत्रों ने बताया कि रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों की तलाशी ली जा रही है, क्योंकि यह पाया गया है कि आरोपी जगदीश सिंह उर्फ भोला से जुड़े मामले में ईडी ने पहले जो जमीन जब्त की थी, उस पर अवैध खनन किया जा रहा था.
सूत्रों ने बताया कि इस कथित अवैध खनन मामले में कुछ आरोपियों में नसीबचंद और श्री राम स्टोन क्रेशर और कुछ अन्य लोग शामिल हैं. ड्रग्स से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला करोड़ों रुपये के सिंथेटिक नारकोटिक्स रैकेट से जुड़ा है, जिसका पंजाब में 2013-14 के दौरान खुलासा हुआ था.
पंजाब पुलिस ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की थी, उसी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया था. इस मामले को आमतौर पर भोला ड्रग्स केस के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें कथित तौर पर पहलवान से पुलिसकर्मी बने और फिर ड्रग माफिया बने जगदीश सिंह उर्फ भोला को शामिल किया गया है.
आपको बता दें कि जगदीश सिंह उर्फ भोला को जनवरी 2014 में ईडी ने गिरफ्तार किया था. और अब यह मामला फिलहाल पंजाब में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में सुनवाई के लिए लंबित है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






