
पंजाब: अंबेडकर प्रतिमा मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, कहा- ये कृत्य भंग कर सकता है शांति
AajTak
पंजाब बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अंबेडकर प्रतिमा मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर की मांग की है. यह कृत्य पंजाब की शांति को भंग करना है. जब से आप सरकार सत्ता में आई है, पुलिस का डर खत्म हो गया है.
अंबेडकर प्रतिमा मुद्दे पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की और इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कुछ वक्त पहले ही दुबई से लौटा है. ऐसी ही स्थिति डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृत पाल के साथ भी थी.
बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की. इसके बाद पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमने आज अमृतसर में हुई घटना के संबंध में पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की है, जिसमें अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया गया था.'
खत्म हुआ पुलिस का डर
उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर की मांग की है. संदिग्ध कुछ समय पहले दुबई में था और अमृत पाल के साथ भी ऐसी स्थिति थी. यह कृत्य पंजाब की शांति को भंग करना है. जब से आप सरकार सत्ता में आई है, पुलिस का डर खत्म हो गया है. हम घटना की निंदा करते हैं और जांच की मांग भी करते हैं.
सीएम ने की घटना की निंदा
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा,'अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को कठोर सजा दी जाएगी. घटना से बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान करने वाले हर व्यक्ति की मानसिकता को ठेस पहुंची है. इस तरह की घिनौनी हरकतें करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि नजीर बन जाए. किसी को भी राज्य की अमन-शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










