
पंजाबः डॉक्टरों ने कब्रिस्तान और सड़क पर फेंके 'जिंदा' लावारिस मरीज, एक की मौत
AajTak
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात के बारे में जानकर लोग हैरान हैं. शहर के लोग गुस्से में हैं. उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आइए जान लेते हैं ये पूरा वाक्या..
आप सभी ये जानते हैं कि जब कोई इंसान मर जाता है, तो उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मसान ले जाया जाता है या फिर उसे कब्रिस्तान में ले जाकर दफ्न कर दिया जाता है. पूरी दुनिया में ऐसा ही होता है. लेकिन पंजाब के मानसा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक जिंदा इंसान को कब्रिस्तान में ले जाकर फेंक दिया गया. यही नहीं एक दूसरे शख्स को सड़क के किनारे तड़पने के लिए छोड़ दिया गया और इस कारनामे को अंजाम दिया. मानसा के सिविल हॉस्पिटल स्टाफ ने. जिसकी वजह से ये सरकारी अस्पताल अचानक चर्चा में आ गया है. हालांकि उन दोनों लोगों में से एक की मौत हो गई.
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात के बारे में जानकर लोग हैरान हैं. शहर के लोग गुस्से में हैं. उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आइए आपको ये पूरा वाक्या बताते हैं.
दरअसल, मानसा के सरकारी अस्पताल में दो लावारिस मरीज भर्ती थे. उनका इलाज भी ठीक से नहीं किया जा रहा था. इसी दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने उन दोनों मरीजों से छुटकारा पाने के लिए शर्मनाक तरकीब निकाली. उन्होंने अस्पताल की एंबुलेंस के चालक से कहा कि वो उन दोनों मरीजों को कहीं सुनसान जगह पर फेंक आए. एंबुलेंस चालक ने ऐसा ही किया. वो दोनों मरीजों को एंबुलेंस में डालकर एक सुनसान जगह पर ले गया. एक को उसने सड़क के किनारे फेंक दिया और दूसरे मरीज को वो जीते जी एक क्रबिस्तान में कब्रों के पास फेंक आया.
इसके बाद सड़के के पास फेंके गए एक मरीज की मौत हो गई और दूसरे मरीज को कब्रिस्तान के पास उठाकर, दोबारा मानसा अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल की इस करतूत को लेकर लोग गुस्से में आ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. मामला उजागर होने के बाद अब सीएमओ मानसा ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है.
पूछताछ करने पर पता चला कि पिछले कई दिनों से दो लावारिस मरीज सिविल हॉस्पिटल में भर्ती थे. वे दोनों एचआईवी, काला पीलीया और टीबी से पीड़ित थे. अस्पताल के डॉक्टर उनका इलाज ही नहीं करना चाहते थे. लिहाजा डॉक्टरों के कहने पर ही एंबुलेंस चालक ने उन दोनों को अलग-अलग जगहों पर फेंक आया था. कुछ देर बाद एक मरीज की लाश सरकारी अस्पताल पहुंची और जब दूसरे मरीज को तलाश किया गया तो वो मानसा की सुनसान सड़क पर एक कब्रिस्तान के पास पड़ा मिला. उस बीमार शख्स को दोबारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस मामले में सिविल हॉस्पिटल डॉकटरों ने एक कारनामा और किया. उन्होंने बाहर फेंके गए लावारिस मरीजों के बारे में अस्पताल से खुद जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी. ताकि उन पर कोई आरोप प्रत्यारोप ना लगे. इस मामले में एंबुलेंस चालक काका सिंह ने बताया कि अस्पताल के डॉ. आसू और मैडम गुरविंदर कौर ने उसे मरीजों को बाहर छोड़ने के लिए कहा था और डॉ. आसू ने उसे 400 रुपये भी दिए थे. साथ ही उसकी मदद के लिए एक व्यक्ति को उसके साथ भेजा था.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








