
'पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन देकर जनता ने लगाई धामी की विकास नीति पर मुहर...', बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
AajTak
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में मिले इस जनादेश से साफ है कि लोग क्षेत्रीय विकास के लिए बीजेपी पर भरोसा कर रहे हैं. उन्होंने इसे 'गांवों में विकास के ट्रिपल इंजन' का आगाज बताते हुए निर्वाचित प्रतिनिधियों का आभार जताया.
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर खुशी जताई है. पार्टी का कहना है कि इससे जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास नीति पर मुहर लगाई है और विकास को और गति देने का रास्ता भी खुल गया है.
'क्षेत्रीय विकास के लिए बीजेपी पर भरोसा कर रहे लोग'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में मिले इस जनादेश से साफ है कि लोग क्षेत्रीय विकास के लिए बीजेपी पर भरोसा कर रहे हैं. उन्होंने इसे 'गांवों में विकास के ट्रिपल इंजन' का आगाज बताते हुए निर्वाचित प्रतिनिधियों का आभार जताया.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में BJP ने जीतीं 124 सीटें...106 पर सिमटी कांग्रेस!
भट्ट के मुताबिक, नामांकन के दिन ही कई जगहों पर बीजेपी प्रत्याशियों के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनकी जीत तय हो गई. उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव प्रक्रिया में बची सीटों पर भी मतदाता विकास को ही प्राथमिकता देंगे और बीजेपी बहुमत से जीत हासिल करेगी.
निर्विरोध जीते बीजेपी के उम्मीदवार

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









