
पंचकूला में खड़े ट्रक में घुसी कार, रूफ टूटने से 10 फीट दूर जा गिरा युवक, मौके पर 4 लोगों की मौत
AajTak
पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां खड़े ट्रक में कार ने टक्कर मार दी. जिससे 4 युवकों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार का रूफ टूट गया और एक युवक 10 फीट दूर जाकर गिरा.
पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिससे चार युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परमाणु की ओर से आ रही कार पंचकूला की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार कालका बिटना कॉलोनी के पास पहुंची, वैसे ही सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिससे कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: बस और ट्रक की टक्कर, टाटा सूमो का भी एक्सीडेंट… Jaunpur में दो सड़क हादसों में 9 की मौत, कई घायल
हादसा रविवार सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसा इतना भयानक था कि कार का रूफ टूट गया और एक युवक 10 फीट दूर जाकर गिरा. वहीं एक युवक कार के अंदर ही फंसा रह गया.
हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जिसके बाद एंबुलेंस को भी बुलाया गया और शवों को पंचकूला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक युवक पंचकूला और ढली के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार खड़े ट्रक से भिड़ गई. जिससे 4 युवकों की मौत हो गई. फिलहाल युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










