
न तमिलनाडु मिला-न केरल में असर...बीजेपी के लिए दूर है दक्षिण
AajTak
तमिलनाडु की 234 सीटों पर सत्ताधारी AIADMK और DMK के बीच ही मुकाबला है. डीएमके यहां कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है जबकि AIADMK और बीजेपी का गठजोड़ है.
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में अब ये तस्वीर लगभग साफ हो गई है कि कहां किसकी सरकार बनने जा रही है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर वापसी कर रही है तो असम में बीजेपी अपनी सत्ता बचा रही है. तमिलनाडु में इस बार परिवर्तन हो रहा है, यहां बीजेपी गठबंधन पिछड़ गया है. वहीं केरल में लेफ्ट गठबंधन भी आसानी से सरकार में वापसी कर रहा है. केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी एनडीए पीछे चल रहा है. ये नतीजे बता रहे हैं कि बीजेपी के लिए दक्षिण अब भी दूर है. तमिलनाडु की 234 सीटों पर सत्ताधारी AIADMK और DMK के बीच ही मुकाबला है. डीएमके यहां कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है जबकि AIADMK और बीजेपी का गठजोड़ है. AIADMK की जयललिता की विरासत को ई. पलानीस्वामी आगे बढ़ा रहे हैं और इस बार के चुनाव में उन्होंने बीजेपी से गठजोड़ कर पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे का भी इस्तेमाल किया. बीजेपी ने भी पूरी ताकत के साथ तमिलनाडु में चुनाव लड़ा. बावजूद इसके डीएमके पिछड़ रही है. शाम साढ़े 5 बजे तक DMK गठबंधन 142 और AIADMK गठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा था. यानी डीएमके गठबंधन बहुमत के आंकड़े 118 से आगे निकल गया है.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









