
न किसी ने चेहरा देखा, न किसी ने आवाज सुनी... पाकिस्तान के आतंकी आकाओं में 'अज्ञात किलर' का खौफ
AajTak
पाकिस्तान में हो रही इन हत्याओं का पैटर्न आमतौर पर एक समान है. इसमें मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारी आतंकवादियों या नेताओं को नजदीक से गोली मारकर फरार हो जाते हैं और जांच एजेंसियों को कुछ पता नहीं चल पाता है. इन हत्याओं का पैटर्न एक संगठित अभियान की ओर इशारा करता है, लेकिन इसके पीछे कौन है, यह स्पष्ट नहीं है.
पाकिस्तान में लोग इस खौफ को अब कई नाम से जानने लगे हैं. 'अज्ञात किलर' , 'अननोन गनमैन' या 'साइलेंट किलर' कहें या फिर इसे 'मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी' या फिर फिदायीन दस्ता का नाम दिया जाए. पाकिस्तान में चोटी के मौलानाओं को निशाना बनाने वाले इस 'रहस्यमयी फिगर' ने पाकिस्तान में सिहरन पैदा कर दी है. ये कौन है, किसके लिए काम करता है, कोई नहीं जानता. लेकिन इसका वॉर इतना घातक है कि इसकी चर्चा ही पाकिस्तान में झुरझुरी पैदा कर देती है.
इन अज्ञात बंदूकधारियों ने कई ऐसे लोगों को ठिकाना लगाया है जो घोषित रूप से भारत विरोधी थे. मसलन जहूर मिस्त्री नाम का आतंकवादी, जो दिसंबर 1999 में IC-814 प्लेन हाइजैकिंग में शामिल पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था. 7 मार्च 2022 को इसकी हत्या दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवारों ने कराची में कर दी गई थी.
पाकिस्तान में पिछले एक-डेढ़ सालों में भारत के कई विरोधियों को इन अज्ञात बंदूकधारियों ने ठिकाना लगाया है. इनमें कुछ बड़े नाम ख्वाजा शाहिद, मौलाना रहीमुल्ला तारीक, लखबीर सिंह रोडे, जियाउर रहमान, बशीर अहमद पीर, हंजला अदनान शामिल हैं.
यूं तो ये लिस्ट बहुत लंबी है. लेकिन कुछ दिनों की चुप्पी के बाद पाकिस्तान में 'अज्ञात किलर' का खौफ फिर से शुरू हो गया है. 25 दिनों में ही इन अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के 5 चोटी के मौलानाओं को मौत के घाट उतार दिया है. इनमें वैसे लोग शामिल थे जिन्होंने भारत के रिटायर्ड नेवी कमांडर कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी में अहम रोल निभाया था. आइए इन सनसनीखेज हत्याओं पर एक नजर डालते हैं.
मौलाना हमीदुल हक हक्कानी
पाकिस्तान में हाल ही में हुई हत्याओं में मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सबसे हाई प्रोफाइल फिगर है. 57 साल का मौलाना हमीदुल हक हक्कानी 28 फरवरी 2025 को खैबर पख्तुनखवा में तब मारा गया था जब एक मदरसे में जुमे की नमाज के बाद लोग मौजूद थे. इसी दौरान एक फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया था.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









