
न्यू ईयर से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन आघात 3.0 में 285 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. दक्षिण-पूर्व दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार जब्त किए गए और चोरी का बड़ा माल बरामद हुआ. पुलिस ने इसे न्यू ईयर से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने की निर्णायक पहल बताया है.
नए साल के जश्न से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है. इसी कड़ी में दक्षिण-पूर्व दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत रातभर व्यापक छापेमारी और जांच अभियान चलाया. इस अभियान का मकसद न्यू ईयर के दौरान संभावित अपराधों को रोकना और अपराधियों में डर पैदा करना बताया गया है.
पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न कानूनों के तहत कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम से जुड़े आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा, 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया, ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.
यह भी पढ़ें: न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सोलन-शिमला में सैलानियों की भीड़... ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, Video
अभियान के दौरान पुलिस ने आदतन अपराधियों पर भी खास ध्यान दिया. सूचीबद्ध 116 बदमाशों को हिरासत में लिया गया, जबकि संपत्ति से जुड़े अपराधों में शामिल 10 आरोपियों और वाहन चोरी के मामलों में पांच ऑटो लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया.
ऑपरेशन आघात 3.0 के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध हथियार भी हाथ लगे. पुलिस टीमों ने 21 देसी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद किए. इसके साथ ही नशीले पदार्थों और अवैध शराब की खेप भी जब्त की गई, जिससे साफ है कि नए साल से पहले बाजार में अवैध सामान खपाने की कोशिश की जा रही थी.
चोरी और लूट के मामलों में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अभियान के दौरान 310 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो छिनैती, लूट या गुमशुदगी की शिकायतों से जुड़े थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






