
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सोलन-शिमला में सैलानियों की भीड़... ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, Video
AajTak
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की भारी भीड़ ने सोलन और शिमला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है. कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर वाहन धीमी रफ्तार से रेंगते नजर आए, जबकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वीकेंड और छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.
हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर के जश्न को लेकर सैलानियों की भारी भीड़ ने पर्यटक स्थलों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है. सोलन, कसौली और चायल सहित शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर शुक्रवार देर रात ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों ही जाम में फंसे नजर आए. वीकेंड और न्यू ईयर की वजह से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे रास्तों पर वाहनों की घनी भीड़ दिखाई दे रही है.
यहां देखें Video
स्थानीय प्रशासन ने भीड़ और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की है. हालांकि भारी भीड़ और वाहनों की संख्या के चलते जाम को पूरी तरह से नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है. पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय हिमाचल प्रदेश के लिए प्रमुख पर्यटन सीजन का हिस्सा है, और नए साल के जश्न के दौरान इस तरह की भीड़ आम है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल में क्रिसमस का धमाल... मनाली में उमड़े सैलानी, अलग-अलग राज्यों से पहुंचीं 3000 से ज्यादा गाड़ियां
सैलानी इस मौके का आनंद लेने के लिए विभिन्न हिल स्टेशन, रिसॉर्ट और स्थानीय स्थलों का रुख कर रहे हैं. वहीं स्थानीय निवासियों को अपने रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक समय पहले यात्रा की योजना बनाएं और मुख्य मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






