
न्यूजीलैंड की MP ने संसद में दिखाई AI से बनी अपनी न्यूड फोटो, Deepfakes पर बैन लगाने की उठाई मांग
AajTak
न्यूजीलैंड की संसद में सांसद लॉरा मैक्ल्योर ने एक एआई जेनरेटेड डीपफेक न्यूड तस्वीर दिखाकर संसद को झकझोर दिया. उन्होंने इस डिजिटल शोषण के खिलाफ कानून बनाने की जरूरतों पर जोर दिया. यह घटना महिलाओं की निजता और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर नई बहस की शुरुआत बन गई है.
न्यूजीलैंड की संसद में बीते सप्ताह एक महिला सांसद ने AI जेनरेटेड 'अपनी न्यूड' तस्वीर दिखाई, जिससे पूरा सदन हैरान रह गया और शांति छा गई. सांसद लॉरा मैक्ल्योर ने एक न्यूड फोटो दिखाते हुए बताया, "यह मरी न्यूड तस्वीर है, लेकिन यह असली नहीं है." उन्होंने बताया कि यह एक डीपफेक (Deepfake) तस्वीर है, जिसे एआई से बनाया गया है.
महिला सांसद ने बताया कि तस्वीर इतनी रियल दिखती है कि उससे कोई धोखा खा जाए, लेकिन असल में वो तस्वीर फर्जी साबित हुई. लॉरा ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, "कोई भी महिला या लड़की, किसी भी हाल में, बिना अनुमति के बनाई गई डीपफेक अश्लीलता का शिकार नहीं बननी चाहिए. यह सीधा-सीधा शोषण है. हमारी कानून व्यवस्था अभी इस मुद्दे से निपटने के लिए तैयार नहीं है - और यही सबसे बड़ी समस्या है."
यह भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर चुनाव आयोग सतर्क, डीपफेक और फर्जी कंटेंट पर बनेगी गाइडलाइन
डीपफेक फोटो बनाना आसान, पीड़ितों के पास नहीं कोई कानून
सांसद लॉरा मैक्ल्योर ने यह भी बताया कि तस्वीर बनाना कितना आसान था. उन्होंने बताया कि कैसे एआई का इस्तेमाल करके महिलाओं की छवियों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है - और पीड़ितों के पास इसके खिलाफ कोई मजबूत कानून नहीं है.
लॉरा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संसद में Deepfake Digital Harm and Exploitation Bill पेश किया है. यह विधेयक बिना अनुमति के डीपफेक अश्लील कंटेंट के निर्माण और शेयर करने पर पूर्ण रोक लगाने की मांग करता है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








