
नौशाद को 'जाह्नवी' और शिवाकांत को बनाया 'खुशबू'... कानपुर में ऑपरेशन करवाकर युवकों को बना डाला किन्नर, सरगना कैटरीना अरेस्ट
AajTak
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी लोग गरीब और कमजोर युवकों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं और कानपुर के अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर किन्नर बना देते हैं. आरोपियों ने हमें भी झांसे में लेकर किन्नर बना दिया. कहते थे कि हम तुम्हारे परिवार का पूरा खर्च उठाएंगे. किन्नर बनने से तुम्हारे घर में बहुत पैसा हो जाएगा.
यूपी के बांदा में पैसों का लालच देकर जबरन लिंग परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ितों का आरोप है कि किन्नर संगठन के लोग नवयुवकों को पैसे और घुमाने-फिराने के बहाने जबरन किन्नर बना देते हैं. इतना ही नहीं, आरोप है कि मना या विरोध करने पर पूरे कपड़े उतारकर जमकर बेरहमी से पिटाई करते हैं. अब तक करीब आधे दर्जन से ज्यादा लोग इन लोगों का शिकार हो गए हैं. कानपुर में ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का काम किया जाता हैं.
पीड़ितों और उनके परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में अलग-अलग पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चार केस दर्ज किए हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी कैटरीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, यह लड़ाई वर्चस्व की जंग को लेकर भी बताई गई है.
दरअसल, जिले की अतर्रा कोतवाली के कई लोग शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे. आरोप लगाया कि लोगों को पैसे का लालच और दबाव डालकर जबरन किन्नर बनाया जा रहा है. न बनने पर मारपीट और प्रताड़ित की जाती है. मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है. यह वीडियो कब का है? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन वीडियो में किन्नर एक युवक को पूरे कपड़े उतारकर बुरी तरह मारता दिखाई दे रहा है.
नौशाद से 'जाह्नवी' और शिवाकांत से 'खुशबू' बने किन्नर का कहना है कि आरोपी हमें अच्छा खाना खिलाने और घुमाने के लिए ले जाते थे. फिर किन्नर बनने का दबाव डालते थे. पिछले कई सालों से हम शिकायत के लिए परेशान हैं, लेकिन ये लोग हमें चोरी या अन्य इल्जाम में फंसवाने की धमकी देते हैं. दोनों पक्षों ने पुलिस ऑफिस में लिखित शिकायत की है. पीड़ितों ने यह भी बताया कि ये लोग गरीब और कमजोर युवकों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं और कानपुर के अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर किन्नर बना देते हैं. आरोपियों ने हमें भी झांसे में लेकर किन्नर बना दिया. कहते थे कि हम तुम्हारे परिवार का पूरा खर्च उठाएंगे. किन्नर बनने से तुम्हारे घर में बहुत पैसा हो जाएगा.
वहीं, एक लड़का ऑपरेशन के बाद होश आने पर अस्पताल के बेड से भाग आया. कथित तौर पर आरोपी उसे भी किन्नर बना रहे थे, इसलिए पुलिस से यही मांग करते हैं कि आगे ये लोग किसी और की जिंदगी खराब न करें. हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग किया. पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और मुख्य आरोपी कैटरीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
वहीं, दूसरे पक्ष के किन्नरों ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताकर यह पूरी लड़ाई पैसों की बताई. साथ ही यह भी कहा कि ये लोग पूरे समाज को बदनाम कर रहे हैं. ऐसा कही भी मामला नही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










