
नौकरी लायक नहीं 2021 के ग्रेजुएट! विज्ञापन वायरल होने पर HDFC ने दी सफाई
AajTak
नौकरी से जुड़े उसे विज्ञापन में लिख दिया गया कि 2021 में पासआउट बैच इस नौकरी के लिए पात्र नहीं है. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि दरअसल 2021 में पासआउट बैच को कोरोना बैच कहा जाता है इसलिए बैंक ने इनके आवेदन को अस्वीकार करने का फैसल किया है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर निजी क्षेत्र के बड़े बैंक एचडीएफसी का एक विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है. ये विज्ञापन तो नौकरी के लिए छापा गया था लेकिन उसमें कुछ ऐसी गलती हो गई कि लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब फिरकी ली. (सांकेतिक तस्वीर) दरअसल नौकरी से जुड़े उस विज्ञापन में लिख दिया गया कि 2021 में पासआउट बैच इस नौकरी के लिए पात्र नहीं है. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि दरअसल 2021 में पासआउट बैच को कोरोना बैच कहा जाता है इसलिए बैंक ने इनके आवेदन को अस्वीकार करने का फैसला किया है. यह विज्ञापन मदुरै में एचडीएफसी बैंक में नियुक्ति के लिए निकाला था जिसमें इस शर्त को देखकर लोग चौंक गए. विज्ञापन में स्नातकों (ग्रेजुएट) के लिए वॉक इन इंटरव्यू की बात की गई थी और बताया गया था कि ये नियुक्तियां मदुरै, रामनाथपुरम, शिवगंगई, विरुधुनगर के लिए हैं. इसक लिए साक्षात्कार 3 अगस्त, 2021 को निर्धारित किया गया था. (सांकेतिक तस्वीर)
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











