
'नो लव एंगल...', अंजू के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने पुलिस को दिए एफिडेविट में क्या-क्या शर्तें मानी
AajTak
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू के दोस्त ने कहा कि उसके और अंजू के बीच सिर्फ दोस्ती है और कुछ नहीं. पाकिस्तान में नसरुल्ला द्वारा दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, अंजू 20 अगस्त को वापस भारत लौट जाएगी. हलफनामे में यह भी कहा गया है कि वह अपर डीर जिले से बाहर नहीं जाएगी.
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है. जहां एक तरफ यह कहा जा रहा था कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला से सगाई करने के लिए पाकिस्तान गई है. तो वहीं, अंजू और नसरुल्ला ने इन बातों को नकारते हुए कहा कि वो सिर्फ दोस्त हैं. उनका शादी का कोई इरादा नहीं है. इसी बीच पाकिस्तान पुलिस के हवाले से पता चला है कि नसरुल्ला ने एक एफिडेविट बनाकर उन्हें दिया है.
नसरुल्ला ने अंजू के साथ अपनी दोस्ती में किसी भी प्रेम पहलू को खारिज कर दिया है. नसरुल्ला द्वारा दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनकी (अंजू और नसरुल्ला) दोस्ती में कोई प्रेम संबंध नहीं है और अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी. हलफनामे में यह भी कहा गया है कि वह अपर डिर जिले से बाहर नहीं जाएगी.
अपर डिर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) मुश्ताक खान ने कहा, वह अपने वीजा दस्तावेजों के अनुसार निश्चित रूप से 20 अगस्त को वापस जाएगी. खान ने रविवार को अपने ऑफिस में अंजू का साक्षात्कार लिया और उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच की, जिसके आधार पर उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया.
नसरुल्ला ने पेशावर से करीब 300 किलोमीटर दूर जिले के कुलशो गांव से फोन पर एक न्यूज एजेंसी को बताया, ''अंजू पाकिस्तान की यात्रा पर है और हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, वीजा खत्म होने के बाद वह 20 अगस्त को अपने देश वापस चली जाएगी. अंजू मेरे परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ उनके घर के एक अलग कमरे में रह रही है.''
वहीं, नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से भेजे गए आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, अंजू को 30 दिन का वीजा देने का निर्णय लिया गया है, जो केवल अपर डीर के लिए वैध है.
अंजू झूठ बोलकर पाकिस्तान गई: अरविंद

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








