
नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 14 मोटरसाइकिलें बरामद, 5 गिरफ्तार
ABP News
यूपी के नोएडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने शातिर वाहन चोर और लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इनके पास से 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.
Noida Police Busted Vehicle Thief Gang: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर थाना फेस 3 पुलिस ने शातिर वाहन चोर और लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया है. ये शातिर आसानी से दोपहिया वाहनों की चोरी कर उसी वाहन पर सवार होकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके पास से 14 मोटरसाइकिलें, 2 स्कूटी, 1 ई रिक्शा, 7 मोबाइल और 2 तमंचे बरामद किए हैं. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को मिली सूचना डीसीपी क्राइम इलिमरण जी ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला ये गैंग थाना फेस 3 क्षेत्र में वाहन चोरी की फिराक में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.More Related News

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












