
नोएडा: नाले से मिला सिर और हाथ कटा महिला का शव, जांच के लिए पुलिस ने बनाई पांच टीमें
AajTak
नोएडा के सेक्टर-108 में नाले से एक महिला का सिर और हाथ कटा शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान छिपाने के लिए सिर काटी गई थी. फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं और पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं. CCTV फुटेज खंगालने का काम जारी है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. सेक्टर-108 के नाले से एक महिला का सिर और हाथ कटा शव बरामद हुआ. इस वीभत्स हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
स्थानीय लोगों ने सुबह नाले में तैरता हुआ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. जांच में पता चला कि महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं. पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य कृत्य किया गया है.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए पांच विशेष जांच टीमों का गठन किया है.
नोएडा पुलिस के अनुसार, 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके. पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के हाथ शायद इसलिए काटे गए ताकि किसी टैटू या निशान से उसकी पहचान न हो सके.
यह भी पढ़ें: नाले में सिरकटी लाश, हथेलियां भी गायब... नोएडा के पॉश इलाके में मिला महिला का शव
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और उसके हाथ भी अभी तक बरामद नहीं हुए हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








