
नोएडा की इस सोसाइटी में आने लगे धड़ाधड़ ये मैसेज, लिखा था- Dear Park+ user...
AajTak
ओवरस्पीड के नाम पर 5000 का चालाना भेजा गया, जिसके चेक करने के लिए एक लिंक भी मैसेज के साथ भेजा गया था. मैसेज में कहा गया था कि इस लिंक पर क्लिक करके आप चालान का स्टेटस पता कर सकते हैं.
हाल ही में बकाया बिजली बिल के नाम पर SMS और व्हाट्सएप भेजकर साइबर ठगों ने लोगों के खाते को खाली करने का नया पैंतरा चला था. साइबर अपराधियों की इस चाल का खुलासा होने के बाद अब लोग सावधान हो गए हैं. इस तरह के मैसेज को आते ही वो नंबर को ब्लॉक और डिलीट करके साइबर अपराधियों की चाल को नाकाम कर रहे हैं. लेकिन नए नए पैंतरे खोजने और आजमाने के लिए मशहूर ये साइबर अपराधी अब सोसायटी में एंट्री और पार्किंग के लिए इस्तेमाल होने वाले पार्क प्लस एप के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं.
पार्क प्लस एप के नाम पर ट्रैफिक चालान भेजा गुरुवार की रात जब ज्यादातर लोग चांद के निकलने और पूजा करने का इंतज़ार कर रहे थे. उसी वक्त नोएडा के सेक्टर 46 में स्थित हाईराइज सोसायटी गार्डेनिया ग्लोरी के निवासियों को 5000 रुपये के ट्रैफिक चालान के मैसेज आने शुरू हुए. इस मैसेज में लिखा था कि पार्क प्लस ने चालान का स्टेटस चेक करने की सुविधा शुरू की है.
ओवरस्पीड के नाम पर 5000 का चालाना भेजा गया, जिसके चेक करने के लिए एक लिंक भी मैसेज के साथ भेजा गया था. मैसेज में कहा गया था कि इस लिंक पर क्लिक करके आप चालान का स्टेटस पता कर सकते हैं. मैसेज को अधिकृत नंबर से दिखाने के लिए इसमें गुरुग्राम स्थित पार्क प्लस के दफ्तर का पता नंबर के नीचे लिखा हुआ था. ट्रू कॉलर में भी इसको पार्क प्लस का नंबर दिखाया जा रहा था. हालांकि नंबर अमेरिका के मिनोपोलिस के कोड को दिखा रहा था.
ट्रैफिक चालान के स्टेटस चेंक करने के लिंक से ठगी की कोशिश
इस मैसेज में चालाकी ये की गई थी कि चालान भरने के लिए नहीं कहा गया था. ऐसे में केवल स्टेटस की जानकारी के लिए कोई भी इस लिंक पर क्लिक कर सकता है. ज्यादातर लोग काफी सफर करते हैं और आजकल जगह-जगह कैमरे लगे होने से ओवरस्पीड के चालान भी कटना आम बात है. ऐसे में कौतहुलवश लोग लिंक को खोलकर अपने चालान की जानकारी लेना चाहेंगे. लेकिन ये साइबर ठग इसी का इंतज़ार करते हैं और लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगी होने की आशंका बढ़ जाती है.
सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में कई लोगों ने डाले मैसेज के स्क्रीनशॉट

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










