
नैनीताल: शेरवुड कॉलेज के छात्र की मौत मामले में प्रिंसिपल समेत 2 कर्मचारियों को सजा
AajTak
शेरवुड कॉलेज के छात्र शान प्रजापति की 2014 में तबीयत खराब हो गई थी. कॉलेज प्रबंधन ने लापरवाही बरतते हुए कॉलेज के ही डॉक्टर से फोन पर पूछकर दवा दी थी. बाद में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली ले जाते समय रास्ते में छात्र की मौत हो गई.
उत्तराखंड में नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के प्रिंसिपल अमनदीप संधू समेत दो अन्य कर्मचारियों को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने छात्र शान प्रजापति की मौत के मामले में प्रिंसिपल समेत दो अन्य लोगों को दो-दो साल की सजा सुनाई है. साथ ही सभी पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगा है. फिलहाल, अंतरिम जमानत मंजूर होने के बाद तीनों को रिहा कर दिया गया.
दरअसल, 2014 में नेपाल मूल के छात्र शान प्रजापति की कॉलेज में तबीयत खराब हो गई थी. स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र का कॉलेज इनफॉर्मरी में इलाज किया गया. तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र को इलाज के लिए हल्द्वानी के अस्पताल में भेजा गया. जहां से डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया. दिल्ली जाते समय रास्ते में छात्र की मौत हो गई. छात्र की मौत से गमगीन परिजनों ने नैनीताल के तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.
नैनीताल एडीएम ने मामले की जांच की. जांच में स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू, वार्डन रवि कुमार व पायल पॉल को दोषी पाया गया. इसी रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने प्रिंसिपल समेत दोनों कर्मचारियों को दोषी मानते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई. सभी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. इस बीच प्रिंसिपल समेत अन्य ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की गई. कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए तीनों को एक माह के लिए अग्रिम जमानत दे दी.
याचिकार्ता के वकील हरीश पांडे ने बताया कि शान प्रजापति की 2014 में तबीयत खराब हो गई थी. कॉलेज के डॉक्टर से फोन पर पूछकर दवाई दी गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसके बाद उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया. रास्ते में लापरवाही की वजह से मौत हो गई. पुलिस जांच के बाद कोर्ट ने प्रिंसिपल की लापरवाही मानते हुए सजा सुनाई.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









