
नेहा मर्डर केस: फैयाज के पिता ने मांगी माफी, रोते हुए बोले- मेरे बेटे ने कालिख पोत दी, सख्त सजा मिले!
AajTak
Hubballi Murder Case: कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुआ नेहा हिरेमत मर्डर केस सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ लोग इस केस में गुनहगार फैयाज कोंडीकोप्पा के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ राजनीति भी जमकर हो रही है.
कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुआ नेहा हिरेमत मर्डर केस सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ लोग इस केस में गुनहगार फैयाज कोंडीकोप्पा के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ राजनीति भी जमकर हो रही है. सूबे में सत्तारुढ़ कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी पार्टी बीजेपी खूब हमले बोल रही है. वहीं हत्यारोपी फैयाज के पिता ने नेहा के परिजनों से मांफी मांगते हुए अपने बेटे के लिए अधिकतम सजा की मांग की है.
23 वर्षीय फैयाज कोंडीकोप्पा के पिता बाबा साहेब सुबानी एक स्कूल टीचर हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस जघन्य हत्याकांड के बारे में गुरुवार की शाम 6 बजे के आसपास पता चला. वो अपने बेटे की हरकत से पूरी तरह हैरान हैं. इस वारदात के बाद टूट गए हैं. उन्होंने नम आंखों से कहा, "उसे (फैयाज) ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके. मैं हाथ जोड़कर नेहा के परिवार वालों से माफी मांगता हूं. वो मेरी बेटी जैसी थी."
बाबा साहेब सुबानी ने कहा कि वो और उसकी पत्नी पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं. फैयाज अपनी मां के साथ रहता था. उसे जब भी पैसे की जरूरत होती थी, उनसे मांग लेता था. उन्होंने आखिरी बार अपने बेटे से करीब तीन महीने पहले बात की थी. उन्होंने ये भी बताया कि करीब आठ महीने पहले नेहा हिरमेत के परिजनों ने उन्हें फोन करके बताया था कि उनका बेटा उनकी बेटी को परेशान कर रहा है. फैयाज और नेहा एक दूसरे से प्यार करते थे और रिलेशनशिप में थे.
फैयाज के पिता ने कहा- वो नेहा से शादी करना चाहता था
उन्होंने हाथ जोड़कर रोते हुए कहा, "फैयाज ने मुझसे कहा था कि वो उससे शादी करना चाहता है, लेकिन मैंने हाथ जोड़कर इनकार कर दिया था. मैं कर्नाटक के लोगों से मुझे माफ करने का अनुरोध करता हूं. मेरे बेटे ने गलत किया है. उसे देश के कानून द्वारा दंडित किया जाएगा. मैं इसका समर्थन करता हूं. मेरे बेटे ने मुझ पर और मेरे शहर पर कालिख पोत दी है. मुनवल्ली (फयाज का गृहनगर) के लोग मुझे क्षमा करें. आपने हमें बड़ा किया है. कृपया मुझे क्षमा करें.''
नेहा के पिता ने कहा- बेटी किसी के साथ रिश्ते में नहीं थी

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









