
नेशनल हाइवे 48 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत
AajTak
हरियाणा के रेवाड़ी के पास एनएच-48 पर एक अनियंत्रित कार सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब दर्जनभर यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का उपचार रेवाड़ी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से राजस्थान की राजधानी जयपुर को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 48 पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं.. हादसा रेवाड़ी के पास का बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से एक कार जयपुर की ओर जा रही थी. तेज रफ्तार कार एनएच 48 पर रेवाड़ी के सालावास गांव के पास ही पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित कार सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बस में मौजूद दर्जन भर लोगों को भी चोट आई है. सभी घायलों को रेवाड़ी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है. बस जयपुर से दिल्ली की ओर आ रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े. लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी और इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी. मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है.
यूपी के लखीमपुर में बस हादसे में गई आठ की जान
वहीं, यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर दर्जनों यात्रियों से भरी निजी बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई. बस में बैठे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










