
नूंह हिंसा पर मुख्यमंत्री खट्टर ने ऐसा क्या कहा कि बंगाल की CM ममता ने कर दी तारीफ, लेकिन...
AajTak
नूंह हिंसा पर हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा कि पुलिस या सेना कोई भी हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता. इस पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उनकी तारीफ की है. ममता ने कहा कि हां, ये सच है कि यह हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं की जा सकती. लेकिन सरकार को जाति और धर्म के आधार पर लोगों को भड़काना नहीं चाहिए
मेवात-नूंह हिंसा को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जो बयान दिया है, उस बयान की तारीफ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने की है. दरअसल, खट्टर ने कहा था कि हरियाणा की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस या सेना कोई भी हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता. सीएम खट्टर के इस बयान पर ममता ने कहा कि मैं उनके बयान की सराहना करूंगी. हां, ये सच है कि यह हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं की जा सकती. लेकिन सरकार को जाति और धर्म के आधार पर लोगों को भड़काना नहीं चाहिए.
ममता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बंगाल में कोई छोटी सी बात होती है, तो आप कई टीमें भेज देते हैं. लेकिन जब आपके राज्य में कुछ होता है तो कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं. लेकिन ये भी सच है कि वे यहां (बंगाल में) ED और CBI भेजेंगे, लेकिन वहां (हरियाण में) कोई एजेंसी नहीं भेजेंगे.
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर और हरियाणा जल रहा है. आप दंगे भड़का रहे हैं. हमने दंगा भड़काने की बात नहीं कही है. ममता ने कहा कि इन लोगों ने चुनाव से पहले दंगा कराना शुरू कर दिया है. लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे. वे जबरदस्ती और बुलडोजर से ऐसा कर रहे हैं.
दंगाइयों से की जाएगी वसूली
खट्टर ने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा. नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी.
मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा... नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी।

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










