
नीरज चोपड़ा से उनकी 'सेक्स लाइफ' को लेकर पूछा गया बेहूदा सवाल, सोशल मीडिया फैंस ने किया गुस्से का इजहार
ABP News
एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान इतिहासकार राजीव सेठी ने नीरज से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल पूछा था. हालांकि नीरज ने सेठी को सॉरी बोलते हुए इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.
टोक्यो ओलंपिक के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा वापस लौटने के बाद से ही लगातार कई स्वागत समारोह और वर्चुअल कार्यक्रमों में शामिल होते आ रहे हैं. इस दौरान कई बार नीरज को असहज करने वाले हालातों का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे ही एक वाकया कल भी हुआ जब एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान इतिहासकार राजीव सेठी ने नीरज से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल पूछ डाला. हालांकि नीरज ने सेठी को सॉरी बोलते हुए इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. बता दें कि कुछ दिन पहले नीरज के इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वर्चुअल कार्यक्रम में ज़ूम कॉल पर नीरज दिख रहे थे और रेड एफएम, मुंबई के ऑफिस में आरजे मलिष्का समेत कुछ लड़कियां बॉलीवुड के गाने "उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी....." गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












