
नीतीश को 'पकड़ौआ सीएम' बताने पर तेजस्वी पर भड़की जेडीयू, अशोक चौधरी बोले- इनके पास कोई मुद्दा नहीं
AajTak
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पकड़ौआ सीएम बताया है. विपक्ष के नेता के इस बयान पर भड़की जेडीयू ने पलटवार किया है. अशोक चौधरी ने तेजस्वी के बयान पर कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है.
बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और चुनावी साल की शुरुआत से ही जुबानी जंग तल्ख होती जा रही है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें पकड़ौआ मुख्यमंत्री बता दिया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए यह तक कह दिया कि वह (नीतीश कुमार) बीजेपी के कठपुतली हैं. तेजस्वी के इस बयान पर भड़की जनता दल (यूनाइटेड) की भी प्रतिक्रिया आ गई है. जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने तेजस्वी के बयान पर कहा है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है.
तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज मौन हैं. वे (नीतीश कुमार) पकड़ौआ मुख्यमंत्री बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सिर्फ देह है, चेहरा है लेकिन चला कोई और रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे बुजुर्ग हैं, हम पूरा सम्मान करते हैं लेकिन वह अब थक चुके हैं. मुख्यमंत्री के योग्य नहीं रह गए हैं. नीतीश कुमार अब बीजेपी की कठपुतली बनकर रह गए हैं.
उन्होंने सीएम पर तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार, मोदी जी की थाली खींचते थे और आज पैर पकड़ गिड़गिड़ा रहे हैं. इनके पास बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कोई रोडमैप नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अंतिम सांस लालू यादव की गोद में ली थी. जो लोग आरक्षण देने के लिए कर्पूरी ठाकुर को गालियां देते थे,उन्हें भारत रत्न देना पड़ा. उन्होंने आगे ये भी कहा कि जो लोग आज लालू यादव को गाली दे रहे हैं, वही भविष्य में उन्हें भारत रत्न देंगे. कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव की वजह से आज गरीब अपने हक की लड़ाई लड़ सकता है.
जेडीयू का पलटवार
तेजस्वी यादव की लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने वाली बात पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े नकई मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है, सजा सुनाई जा चुकी है. रेल मंत्री रहते होटल के लिए जमीन, नौकरियों के बदले जमीन के मामलों में भी लालू यादव का नाम आ चुका है. उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार और जेल की सजा काटने के लिए कोई पुरस्कार होता तो लालू यादव को उसके लिए निश्चित रूप से प्रयास करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, पीड़ितों की मदद का ऐलान

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






