
'नीतीश के लिए BJP के दरवाजे बंद हो चुके हैं', गृहमंत्री अमित शाह ने साधा CM पर निशाना
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के लौरिया में एक जनसभा संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. गृहमंत्री ने कहा कि हर 3 साल में नीतीश को पीएम बनने का सपना आता है. बिहार में दलबदल करने वालों को चुप कराना होगा.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के लौरिया में एक जनसभा संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि बिहार में आज जंगल राज चल रहा है. नीतीश कुमार विकासवादी से अवसरवादी बने. साथ ही कहा कि नीतीश को उनकी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा ने बदल दिया है. गृहमंत्री ने कहा कि हर 3 साल में नीतीश को पीएम बनने का सपना आता है. बिहार में दलबदल करने वालों को चुप कराना होगा. साथ ही कहा कि नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हो चुके हैं.
अमित शाह ने जनसभा में कहा कि नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि वह जीवनभर जिस कांग्रेस के खिलाफ लड़े, जिस जंगलराज के खिलाफ बीजेपी के साथ लड़े, यहां NDA की सरकार बनाई. लेकिन बाद में नीतीश कुमार जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठ गए. उन्होंने कहा कि सत्ता के कारण सोनिया चरणों में बैठ गए. उन्होंने कहा कि आयाराम गयाराम बहुत हो गया, लेकिन अब नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं.
जनसभा में अमित शाह ने कहा कि जेडीयू औऱ आरजेडी का मेल अपवित्र गठबंधन है. ये पानी और तेल जैसा है. इसमें जदयू पानी और आरजेडी तेल है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पीएम बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता के हालात हैं. अपराध चरम पर है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.
गृहमंत्री ने कहा कि नकली शराब पीकर लोगों की मौत हो रही है और नीतीश कुमार आंख मूंदकर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया. जेडीयू से ज्यादा सीटें बीजेपी की थीं, लेकिन इसके बाद भी पीएम मोदी ने अपने वादे को निभाते हुए नीतीश कुमार को सीएम बनाया. लेकिन नीतीश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें हर तीन साल में पीएम बनने का सपना आता है.
ये भी देखें

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









