
नीतीश कुमार सरकार ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर, बिहार के लोगों को मिलीं कई सौगात
AajTak
बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है, बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगाई है. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे. राज्य में लोगों को बड़ी राहत देते हुए कई लंबित एजेंडों को मंजूरी दी गई है.
बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है, बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
बैठक में बिहार सरकार ने सूबे की कॉन्टेंजेंसी फंड में इजाफा की है, राज्य सरकार के एजेंडा पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है. 2024-25 में 30 मार्च 2025 तक के लिए अस्थाई रूप से 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपये करने के फैसले पर कैबिनेट ने मंजूरी दी है. बिहार वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा 48 हजार 498 करोड़ रुपये के बाजार ऋण समेत कुल 54 हजार 298 करोड़ रुपये के ऋण उगाही की स्वीकृति दी गई है.
इसके अलावा कर्मियों का हाउस अलाउंस में इजाफा किया गया है. 1 फीसदी से 4 फीसदी तक का इजाफा हुआ है, पटना जैसे Y श्रेणी के शहर में हाउस अलाउंस 16 से बढ़ाकर 20%, जेड श्रेणी के शहर जैसे बिहार शरीफ, नवादा, बेतिया, मोतिहारी जैसे जिला हेडक्वार्टर में हाउस अलाउंस 7.5 फीसदी से इजाफा कर 10 फीसदी किया गया है. अवर्गितकृत शहर जैसे सुबदिविजन छोटे टाउन का मकान किराया भत्ता 6 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी किया गया. ग्रामीण क्षेत्र का हाउस अलाउंस 4 फीसदी से वृद्धि कर 5 फीसदी किया गया है.
कैबिनेट ने महादलित दलित और अल्पसंख्यक ,अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के लिए 774 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. कुल 30 हजार कर्मियों के लिए फंड जारी हुए. तालीम मरकज के 10 हजार पद और शिक्षक सेवक के 20 हजार पद पर तैनाती को मिलेगी राशि.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








