नीतीश कुमार ने 2022 में महागठबंधन में आने का दिया था न्योता... प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
AajTak
2 अक्तूबर 2022 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई पदयात्रा पश्चिम चंपारण, शिवहर और पूर्वी चंपारण होते हुए गोपालगंज पहुंची है. प्रशांत किशोर पदयात्रा के माध्यम से अबतक 1300 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं. गोपालगंज में पदयात्रा का 13वां दिन है. वे जिले में लगभग 8 दिन और रुकेंगे.
जन सुराज पदयात्रा के 118वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत खलगांव पंचायत के भगवती बाजार चौक से हुई. गोपालगंज प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा का चौथा जिला है. 2 अक्तूबर 2022 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई पदयात्रा पश्चिम चंपारण, शिवहर और पूर्वी चंपारण होते हुए गोपालगंज पहुंची है. प्रशांत किशोर पदयात्रा के माध्यम से अबतक 1300 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं. आज गोपालगंज में पदयात्रा का 13वां दिन है. वे जिले में लगभग 8 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए पंचायत आधारित ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे, जिसे पदयात्रा खत्म होने के बाद जारी किया जाएगा.
अभियान को दल बनाने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज कोई तीसरा या चौथा मोर्चा नहीं बनेगा, बल्कि कोई दल अगर हम लोग बनाएंगे तो सिर्फ वही एक मोर्चा बिहार में बचेगा. हम उनमें से नहीं है जो लड़ने के लिए नहीं लड़ते हैं, बल्कि हम जीतने के लिए आए हैं. अगर जन सुराज दल बनेगा तो बिहार की राजनीति में जन सुराज ही एक दल बचेगा. आपको एहसास नहीं है कि हम कितनी बड़ी व्यवस्था बना रहे हैं. अगर लोग मिलकर जन सुराज को एक राजनीतिक दल बनाएंगे तो उसे जिताने की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मार्च 2022 में ही दिल्ली में नीतीश कुमार मुझे बताया था कि महागठबंधन बनाने जा रहे है और इसमें शामिल हो जाओ. उनका आंकलन था कि यदि वे भाजपा के साथ रहते हैं तो 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले भाजपा उन्हें हटाकर ये कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा. इसलिए नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सुरक्षित रहने के लिए महागठबंधन के साथ चले गए. नीतीश कुमार इसलिए तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं ताकि 2025 के बाद बिहार के खराब शासन व्यवस्था बने और बिहार की जनता ही कहे कि इससे बढ़िया तो नीतीश कुमार ही थे. नीतीश कुमार का जनता के प्रति ग़ुस्सा है कि उन्होंने इतना काम किया, उसके बावजूद जनता ने उन्हें सिर्फ 42 सीटें दीं. इसलिए नीतीश कुमार चाहते हैं कि लालू जी का जंगलराज फिर से लौट आए और जनता नीतीश कुमार को फिर इसी बहाने याद करे.
ये लोग कैसे महागठबंधन चलाएंगे- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने महागठबंधन पर वार करते हुए कहा कि जो महागठबंधन 2015 में हमने बनवाया था, मैं जानता हूं कि उसे बनाने, चलाने में क्या समस्या और परेशानियां हैं. 2015 में तीन दलों का महागठबंधन था. आज 7 दलों का महागठबंधन बनाया है और कोई भी ऐसा आदमी नहीं है जो 7 दलों के नेताओं को साथ बैठाकर बात कर सके. नीतीश कुमार में तो वह क़ाबिलियत कभी रही ही नहीं है. पूरे महागठबंधन बनाने की प्रक्रिया में लालू- नीतीश कुमार कितनी बार मिले हैं, आप रिकॉर्ड देख लीजिए. नीतीश कुमार और लालू यादव तो साथ में बैठकर बात भी नहीं कर सकते हैं. ये लोग कैसे महागठबंधन चलाएंगे.
रामचरित मानस पर कही ये बात

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








