
नीतीश कुमार के CM फेस पर राजनाथ की मुहर के बाद किसी और की मंजूरी जरूरी है क्या?
AajTak
बिहार चुनाव से पहले राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा बताया है, लेकिन अमित शाह के संसदीय बोर्ड वाले बयान के बाद संशय के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं - आखिर बिहार में महाराष्ट्र फॉर्मूले की आशंका खत्म क्यों नहीं हो रही है?
बारह साल बाद राजनाथ सिंह के बयान का नीतीश कुमार पर क्या असर हुआ है, जानना और समझना बेहद महत्वपूर्ण है. वैसे ये मालूम भी तभी हो पाएगा जब कोई प्रतिक्रिया सामने आये. नीतीश कुमार की तरफ से, या किसी जेडीयू प्रवक्ता के माध्यम से.
2013 में राजनाथ सिंह ने ही नरेंद्र मोदी को बीजेपी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की थी, और इस बार नीतीश कुमार को आने वाले बिहार चुनाव में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है.
राजनाथ सिंह के बयान के बाद ही नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ने का फैसला कर लिया, और 2014 का चुनाव बीजेपी से अलग होकर लड़े. 2015 के बिहार चुनाव में तो कट्टर राजनीतिक विरोधी लालू यादव से भी हाथ मिला लिया था.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ताजा और पुराने बयान में एक बुनियादी फर्क है. मोदी के नाम की घोषणा राजनाथ सिंह ने बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की थी, लेकिन नीतीश कुमार के मामले में अभी बीजेपी संसदीय बोर्ड की मंजूरी का पेच फंसा हुआ है - और मुश्किल ये है कि ये पेच भी किसी और ने नहीं, बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फंसाया हुआ है.
पक्का मान लें, या कुछ बाकी भी है?
सितंबर, 2013 के बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा था, भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करती रही है… संसदीय बोर्ड फैसला किया है… नरेंद्र मोदी को 2014 के चुनाव के लिए भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






