
नीतीश कुमार के प्रति तेजस्वी यादव के बदलते रुख का असली मकसद क्या है?
AajTak
बिहार में बढ़ते अपराध और पटना में कारोबारियों की हत्या पर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री को घेरते दिखे हैं, लेकिन INDIA ब्लॉक की मीटिंग में वो गठबंधन के नेताओं को नीतीश कुमार के प्रति नरम रुख बनाये रखने की सलाह दे रहे हैं - मामला ईबीसी वोट बैंक का है, या तेजस्वी को फिर से नीतीश की वापसी की उम्मीद है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाम मुद्दों को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के निशाने पर हैं. सूबे की गिरती कानून व्यवस्था ने हमले का अलग से मौका दे दिया है. पटना में व्यापारी विक्रम झा की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के बाद तेजस्वी यादव ज्यादा ही आक्रामक हो गये हैं.
पटना में 10 दिन के भीतर तीन कारोबारियों की हत्या कर दी गई है. विक्रम झा की हत्या का मामला सोशल मीडिया पर उठाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 'अचेत मुख्यमंत्री' करार दिया है. साथ में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर भी हमला बोला है.
सोशल साइट X पर तेजस्वी यादव लिखते हैं, 'पटना में व्यवसायी विक्रम झा की गोली मारकर हत्या! DK Tax तबादला उद्योग प्रदेश की अराजक स्थिति का मुख्य कारण... अचेत मुख्यमंत्री क्यों है मौन? प्रतिदिन हो रही सैंकड़ों हत्याओं का दोषी कौन? भ्रष्ट भूजा पार्टी जवाब दे.'
नीतीश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का ये रुख काफी दिनों से देखा जा रहा है. 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले जब नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौट गये थे, काफी दिनों तक तेजस्वी यादव कभी सीधे सीधे नीतीश कुमार को निशाना नहीं बना रहे थे. देखा गया है कि धीरे धीरे तेजस्वी यादव का स्टैंड बदलता जा रहा है.
लेकिन, INDIA ब्लॉक की हाल की एक मीटिंग से जो खबर आई है, उससे तेजस्वी यादव की अलग ही रणनीति सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी यादव नहीं चाहते कि महागठबंधन का कोई भी नेता नीतीश कुमार के साथ भी वैसे ही पेश आये जैसे भारतीय जनता पार्टी के साथ.
तेजस्वी ने नीतीश के खिलाफ स्टैंड क्यों बदला?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












