
निसंतान चाचा-चाची ने लिया था गोद, दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में गई जान
AajTak
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. इस हादसे में बिहार के रहने वाले 12 वर्षीय लड़के नीरज की भी मौत हो गई.
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे में जान गंवाने वालों में कई बिहार के हैं. इसी भगदड़ में वैशाली जिले के 12 साल के लड़के की भी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के पातेपुर का नीरज बीती रात अपने चाचा-चाची के साथ दिल्ली से घर यानि कि बिहार आने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था. वहीं, स्टेशन पर भीड़ और भगदड़ में दम घुटने से उसकी भी मौत हो गई. पातेपुर डभैच के संजीत पासवान और कमलेश के तीन बच्चो में से सबसे छोटे बेटे नीरज को निसंतान चाचा-चाची ने गोद लिया था और अपने साथ दिल्ली लेकर आए थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली भगदड़ में समस्तीपुर के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम
दिल्ली के स्कूल में नीरज का हुआ था दाखिला
नीरज का दाखिला दिल्ली के स्कूल में हो गया था. वह पढ़ाई में भी अच्छा था. लेकिन नियति को तो मानो कुछ और ही मंजूर था और महज 3 महीने बाद ही दिल्ली से अपने घर लौटने के दौरान इस हादसे में नीरज की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली भगदड़ का असर... कुंभ स्नान के बाद प्रयागराज में फंसे श्रद्धालु, सेकंड क्लास रिजर्वेशन में भी जबरन घुस रही भीड़

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










