
निशिकांत दुबे की 'टीम' में दिखेंगी महुआ मोइत्रा, कंगना रनौत-जया बच्चन का भी मिलेगा साथ
AajTak
निशिकांत दुबे संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मामले की स्थायी समिति का नेतृत्व करेंगे. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा इस समिति में बतौर सदस्य शामिल की गई हैं. कंगना रनौत, जया बच्चन और इलैयाराजा भी इस पार्लियामेंट्री स्टैडिंग कमेटी में शामिल हैं.
दो दिन पहले संसद की 24 स्थायी समितियों (Parliamentary Standing Committees) का गठन हुआ, जिसमें पार्टी लाइन से परे कई प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी गईं. इनमें से एक संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित संसद की स्थायी समिति भी शामिल है. इस समिति में शामिल सदस्यों पर गौर करना बहुत ही दिलचस्प होगा. झारखंड के गोड्डा से चार बार के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
वहीं पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को इस समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है. निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है. अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित संसद की स्थायी समिति में बतौर सदस्य शामिल की गई हैं.
यह भी पढ़ें: संसदीय समितियां क्या काम करती हैं, जिनमें मिली है शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, कंगना रनौत-अरुण गोविल को जगह
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी इस समिति में शामिल हैं, जिनका संसद के बीते सत्र में उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ और सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के साथ हुई नोकझोंक काफी चर्चा में रही थी. प्रसिद्ध संगीतकार और राज्यसभा सांसद इलैयाराजा भी इस पैनल में हैं. पिछले साल दिसंबर में 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में दोषी पाए जाने के बाद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था.
पिछले साल अक्टूबर में, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ही संसद में सवाल पूछने के लिए मोइत्रा पर एक उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ जांच की मांग की थी. यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा. हाई कोर्ट ने मोइत्रा के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई पर इस मामले में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करने या इंटरनेट पर कोई सामग्री अपलोड करने से रोक लगाने की मांग की थी.
यह भी पढ़ें: केंद्र की 24 संसदीय समितियों का गठन, राहुल गांधी, कंगना रनौत और रामगोपाल यादव समेत इन नेताओं को मिली जगह

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










