
निशा को नहीं पहुंचाई चोट, लेकिन अब मेरा बेटा उसके पास सेफ नहीं, बोले करण मेहरा
AajTak
निशा और करण कभी हैप्पी कपल लगते थे. सोशल मीडिया उनकी रोमांटिक और प्यार भरी तस्वीरों से गुलजार रहता था. लेकिन अब दोनों की अनबन और जुबानी जंग से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं. निशा और करण ने लव मैरिज की थी. दोनों के बेटा कविश है.
टीवी कपल निशा रावल और करण मेहरा के बीच उनके बेटे कविश को लेकर भी खींचतान देखने को मिल रही है. करण मेहरा को अपने बच्चे की चिंता सता रही है. उनका कहना है कि कविश अपनी मां निशा के पास सुरक्षित नहीं है. ANI को दिए इंटरव्यू में करण मेहरा बोले- मुझे लगता है कि मेरा बेटा कविश अब निशा रावल के साथ बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. पहले मैं खुशी खुशी कविश को निशा के साथ रहने दे रहा था. लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता है. मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे पर कोई इफेक्ट हो. मुझे उसकी चिंता हो रही है. ये जो भी हो रहा है वो देखना काफी दुखद है.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











