
'निर्दलीय उम्मीदवार के सिंबल की वजह से सतारा सीट जीती BJP', शरद पवार की NCP का दावा, EC से करेगी शिकायत
AajTak
सतारा लोकसभा सीट से शिवाजी महाराज के 13वें वंशज उदयनराजे प्रतापसिंह भोसले ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) उम्मीदवार शशिकांत जयवंतराव शिंदे को 32 हजार 771 वोटों के अंतर से चुनाव हराया. उदयनराजे भोसले को 5,71,134 वोट मिले थे. वहीं, एनसीपी के शशिकांत को 5,38,363 मत हासिल हुए. वहीं जिस निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव सिंबल पर शरद पवार की पार्टी ने ऐतराज जताया है, उसे 37 हजार से अधिक वोट मिले.
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब राजनीतिक दल सीट वार हार-जीत का आंकलन करने में जुटे हैं. इस कड़ी में महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर हुई हार को लेकर शरद पवार की एनसीपी भी मंथन कर रही है. यहां से बीजेपी उम्मीदवार के जीतने पर अब शरद पवार की पार्टी ने चुनाव आयोग जाने का फैसला किया है. पार्टी का दावा है कि उनके जैसा सिंबल निर्दलीय उम्मीदवार को भी आवंटित कर दिया गया, जिसके कारण मतदाता भ्रमित हो गए और वोटों का विभाजन हो गया, जिसके कारण इस सीट पर उनके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा भी कई सीटों पर इस चुनाव चिह्न को लेकर पार्टी ने सवाल उठाए हैं.
दरअसल, सतारा लोकसभा सीट से शिवाजी महाराज के 13वें वंशज उदयनराजे प्रतापसिंह भोसले ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) उम्मीदवार शशिकांत जयवंतराव शिंदे को 32 हजार 771 वोटों के अंतर से चुनाव हराया. उदयनराजे भोसले को 5,71,134 वोट मिले थे. वहीं, एनसीपी के शशिकांत को 5,38,363 मत हासिल हुए. वहीं जिस निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव सिंबल पर शरद पवार की पार्टी ने ऐतराज जताया है, उसे 37 हजार से अधिक वोट मिले. चुनाव आयोग ने इस निर्दलीय उम्मीदवार को ‘पिपानी’ (तुरही) चुनाव चिह्न आवंटित किया था.
अजित की बगावत के बाद शरद पवार की पार्टी को मिला नया सिंबल
बता दें कि अजित पवार की बगावत के बाद दो फाड़ हुई एनसीपी में सिंबल और नाम की लड़ाई चुनाव आयोग पहुंची तो आयोग ने अजित पवार वाली पार्टी को ही असली एनसीपी करार दे दिया. इसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार की पार्टी एनसीपी शरदचंद्र पवार को आयोग ने नया सिंबल 'तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति' आवंटित कर दिया. शरद पवार की पार्टी के उम्मीदवारों का इस लोकसभा चुनाव में इसी सिंबल पर मैदान में थे. उधर, सतारा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दावा करते हुए कहा कि सतारा लोकसभा सीट पर एक जैसे दिखने वाले चुनाव चिह्नों के कारण उनके उम्मीदवार की हार हुई, क्योंकि मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. सतारा निर्वाचन क्षेत्र में, पिपानी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े निर्दलीय उम्मीदवार संजय गाडे को 37,062 वोट मिले, जबकि एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे भाजपा के उदयनराजे भोसले से 32,771 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए. हम इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे," एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा.
अन्य सीटों पर भी समान सिंबल आवंटित करने का आरोप

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








